फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 17 और 24 को हर बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

Fri, 16 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 17 और 24 अक्तूबर को निर्वाचन क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलओ और निर्वाचन कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इन विशेष कैंप दिवसों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का काम किया जाएगा। इसके लिए बूथों पर फार्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अर्ह युवा मतदाताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही छूटे हुए मतदाताओं, पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, बेघर और दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा।
तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण के विशेष कैंप दिवसों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर बीएलओ को सहयोग प्रदान करने की अपील की है। वहीं, संबंधित अधिकारी इन बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें