फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दशहरा तक अयोध्या में चलेंगी अतिरिक्त 36 बसें

Fri, 16 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नवरात्र की अष्टमी से दशहरा तक यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अयोध्या डिपो अतिरिक्त 36 बसों का संचालन करेगा। सामान्य दिनों में डिपो की 120 बसों के जरिये यात्री आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके चौबे ने बताया कि अष्टमी से दशहरा तक डिपो 156 बसें चलाएगा। इनमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और उन्हें समय पर बस उपलब्ध हो सकें। ये बसें अयोध्या से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर और बस्ती समेत प्रमुख मार्गों पर दौड़ेंगी। जरूरत के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें