फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने की पंचायत

Tue, 09 Jun 2026 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने मंगलवार को तहसील परिसर मिल्कीपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत की। संगठन ने एसडीएम सुधीर कुमार को 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ज्ञापन में ग्राम सभा मंझनपुर के 15 से 20 किसानों की भूमि पर जबरन कब्जे का आरोप है। यह कब्जा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण संस्था की ओर से किया गया है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कृषि कल्याण केंद्र मिल्कीपुर स्थित बीज गोदाम पर भी अनियमितताओं का आरोप है। खरीफ सत्र 2026 में धान के बीज निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में मातृत्व लाभ योजना के लाभार्थियों को पांच-छह माह से भुगतान नहीं मिला है। भाकियू ने पात्र महिलाओं को शीघ्र लाभ दिलाने की मांग की। इसके अलावा खराब पड़े इंडिया मार्क हैंडपंपों की मरम्मत की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है। लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें