फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के नेतृत्व में फिर बनेगी भाजपा सरकार : प्रतीक भूषण सिंह

Wed, 04 Nov 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने वार्ता करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां अच्छी चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस बार पार्टी को पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को गृह जनपद गोंडा जाने के लिए अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे प्रतीक भूषण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी जी को चुनौती दे रहे हैं, देखिएगा मोदी जी इसका जवाब देंगे।
देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियों पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल लगातार खुद को अपग्रेड कर रहे हैं। सरकार की नीतियों से सुरक्षा के मोर्चे पर लगातार सफलता मिल रही है। इसका श्रेय सुरक्षा बलों को दिया जाना चाहिए। दीपोत्सव को उन्होंने योगी सरकार का बेहतरीन आयोजन बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। सभी को दीपोत्सव देखना और इसका समर्थन करना चाहिए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें