फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अमीरों को समृद्ध करना चाहती है भाजपा सरकार

Wed, 27 Nov 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
तिकोनिया पार्क में अधिकारी को ज्ञापन सौंपते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी
विज्ञापन
अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय तहसील सदर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। धरने में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते कृषि क्षेत्र को गहरे संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार कृषि संकट से देश को उबारने के बजाय अमीरों को समृद्ध करना चाहती है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। वक्ताओं ने आगे कहा कि खेती में लगातार घाटा बढ़ने से कर्ज बढ़ता जा रहा है। तीव्र कृषि संकट के चलते लाखों ग्रामीण युवाओं को शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। धरने की अध्यक्षता मोर्चा संयोजक मया राम वर्मा और संचालन भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद ने किया। धरने में किसान सभा के राज्य सचिव अशोक कुमार तिवारी, मनरेगा मजदूर महासभा के संयोजक राम भरोस, भाकियू नेता कमला प्रसाद बागी, राम तीर्थ पाठक, किसान नेता अशोक यादव, अनिरुद्ध प्रताप मौर्य, विनोद सिंह, स्वामी नाथ पटेल, बृजनाथ पटेल, राम प्रकाश तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें