फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार देश के लिए नासूर : वीरेंद्र

Fri, 13 Feb 2026 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
16- नुक्कड़ सभा को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह व मौजूद अन्य पदा​धिकारी-संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अपील पर मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में तारुन से चलकर दशरथपुर तक पदयात्रा की गई। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए अयोध्या प्रभारी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र पांडेय ने भाजपा सरकार को देश के लिए नासूर बताया और कहा जिस प्रकार से देश में गरीबों के हक को छीना जा रहा है और तमाम नीतियां गरीबों के विरुद्ध बनाई जा रही है कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार गरीबों एवं मजलूमों के लिए घातक है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है इनकी जितनी भी योजनाएं बनती हैं वह गरीबों को उजाड़ने और पूंजीपतियों को संवारने वाली होती हैं। मनरेगा योजना को बदलकर भाजपा सरकार ने अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि मनरेगा कानून को बदलकर भाजपा सरकार ने देश के गरीबों के साथ विश्वासघात किया है। इस फैसले के खात्मे तक कांग्रेस पार्टी लड़ाई को अंजाम देगी। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा देश के गरीबों के साथ यह घिनौना कृत्य भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगी। उन्होंने आम जनता से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।
प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया पदयात्रा में पड़ने वाले ग्राम सभा मितनपुर, गुंधौर, वासुदेवपुर,आदि जगहों पर सभा कर भाजपा सरकार की मनरेगा के मूल स्वरूप को नष्ट करने की साजिश को जनमानस के सामने विस्तार से रखा । पदयात्रा का नेतृत्व राजकुमार सिंह,अशोक सिंह मनऊंपुर, विश्व प्रकाश मिश्रा, सुरेश राणा ,डॉ. रविकांत श्रीवास्तव ,आशुतोष सिंह, विवेक गौड़, प्रदीप निषाद ने किया। पदयात्रा में रामकिशोर वर्मा, दिलीप कुमार गौड़, राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र कुमार, प्रशांत पांडेय ,अनिल सिंह, रमाशंकर तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, राम अवध पासी,अनिल तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें