फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भाजपा ने शुरू की एसआईआर के दूसरे चरण की तैयारी

विज्ञापन
14- अंगूरीबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में एसआईआर की समीक्षा बैठक को संबो​धित करते अयोध्या विधायक-भा
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा के करियप्पा और देवकाली मंडल के पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों की अंगूरीबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहले चरण में किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दूसरे चरण की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन




इस दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। दूसरे चरण में बूथ स्तर तक सक्रियता और बढ़ाई जाए। पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने, त्रुटियों के सुधार और मृतक मतदाताओं के नाम हटाने का काम पूरी गंभीरता से किया जाए। किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करना होगा।



महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठनात्मक समन्वय के साथ काम करते हुए दूसरे चरण को लक्ष्य आधारित बनाया जाए। शक्ति केंद्र संयोजकों की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर कार्ययोजना बनाकर जिम्मेदारियां तय की जाएं। उन्होंने तकनीकी संसाधनों के सही उपयोग, ऑनलाइन आवेदन की जानकारी और समयबद्ध फॉलोअप पर विशेष जोर दिया। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। तय हुआ कि दूसरे चरण के दौरान नियमित समीक्षा बैठकें कर प्रगति का आकलन किया जाएगा। बैठक में तिलकराम मौर्य, रवि सोनकर व दिव्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें