फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भाजपा ने शुरू की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की तैयारी

Sun, 02 Nov 2025 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18- बैठक में शामिल विधायक व अन्य पदा​धिकारी- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के लिए जागरूक करेंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर विशेष टोलियां बनाई जा रही हैं, जो मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक प्रपत्र भरवाने में सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

इस अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल और बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने पर चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में अब 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया जाएगा, जबकि पहले यह संख्या 1500 मतदाताओं पर थी। बूथों की संख्या बढ़ने से संगठन को और अधिक प्रभावी ढंग से मतदाताओं तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि हर घर संपर्क अभियान के लिए मंडल व बूथ पदाधिकारियों और बीएलए-2 की बैठक 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें अभियान को लेकर पदाधिकारियों की भूमिका तय की जाएगी।
विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। बूथ ही चुनाव की शक्ति का मूल केंद्र है, इसलिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। बैठक में अभियान कार्यक्रम संयोजक तिलक राम मौया, शैलेंद्र कोरी, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें