18-शेरपुर, खपरैला बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सांसद लालजी वर्मा व अन्य।-संवाद
गौराघाट। क्षेत्र के शेरपुर खपरैला बाजार में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि और अंबेडकर नगर के सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की स्वतंत्रता और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय एकता दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करना है। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रभारी चौधरी लौटनराम निषाद ने कहा कि आरएसएस नियंत्रित भाजपा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की विरोधी है। मंडल कमीशन के विरोध में कमंडल राजनीति शुरू करने वाली भाजपा कभी पिछड़ों, दलितों और वंचितों की हितैषी नहीं हो सकती है। उन्होंने वर्तमान स्थिति को सामंतवाद, वर्चस्ववाद और तानाशाही का बोलबाला बताया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, अशोक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख बीकापुर दिनेश वर्मा, केके पटेल, राजेश पटेल, विजय बहादुर पटेल आदि मौजूद रहे।