फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत... दो की हालत नाजुक, लखनऊ के लिए रेफर

Sun, 18 May 2025 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में रविवार सुबह लगभग 10 बजे एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां से दो युवकों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हादसा अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हलवारा के पास हुआ। क्षेत्र के ही आशापुर निवासी नितेश यादव (17), भीखी का पुरवा निवासी चंदू वर्मा (18) और सोनैसा निवासी निखिल (21) बाइक से माझा की तरफ गए थे। वहां से रविवार की सुबह लगभग 10 बजे दर्शननगर की तरफ आ रहे थे। 

इस बीच अयोध्या-अकबरपुर हाईवे पर रामपुर हलवारा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी से बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां निखिल को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं गंभीर हालत में नितेश और चंदू को रेफर कर दिया गया। उप निरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली एसयूवी को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें