फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दो घायल

Sat, 11 Oct 2025 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा कर मोटरसाइकिल पलट गई। बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इनायत नगर के परसवां गांव निवासी वीरेंद्र अपने बाबा मुन्ना लाल को मोटरसाइकिल से ब्रह्मबाबा के पास स्थित अस्पताल जा रहे थे। मुन्ना लाल के पुत्र जय प्रकाश उन्हें पकड़ कर मोटरसाइकिल पर बैठे थे। मिल्कीपुर पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा कर पलट गई। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना हाईवे एंबुलेंस व 112 नंबर पर दी। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मिल्कीपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 75 वर्षीय मुन्ना लाल की मौत हो गई। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें