फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कराकर स्थानीय पुलिस पर हो कार्रवाई : सांसद

Sat, 11 Oct 2025 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
7-सिविल लाइन ​स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूद सांसद अवधेश प्रसाद व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। पुलिस के संरक्षण में पूराकलंदर के पगलाभारी निवासी रामकुमार पटाखों का अवैध कारोबार कर रहा था। यदि गतवर्ष की घटना के बाद से ही पुलिस इसकी निगरानी करती तो छह लोगों की जान न जाती। स्थानीय पुलिस की जांच कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यह बातें शनिवार को सांसद अवधेश प्रसाद ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पगलाभारी की घटना दुखद है। पुलिस-प्रशासन सिलिंडर से घटना बता रहा है, जो कि निराधार और असत्य है। यदि सिलिंडर फटा तो जेसीबी से बचाव कार्य के दौरान दूसरा धमाका कैसे हुआ? बचाव कार्यों के दौरान पानी के छिड़काव से भी विस्फोटक सामग्री से धमाका होने की पुष्टि होती है। वह सिलिंडर नहीं, बल्कि पटाखे थे, जिसकी जानकारी पुलिस को भी है।
घटना के दिन भी पुलिसकर्मी हफ्ता लेने गए थे। उनकी देखरेख में यह कारोबार चल रहा था। हादसे की चपेट में आकर बीकापुर निवासी राम सजीवन की मौत हो गई। वहीं, तीन दिन पहले बीकापुर के शेरपुर पारा में इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें श्रवण यादव की मौत हो गई और विवेकानंद पांडेय व विजय यादव घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों हादसों में मृतक राम सजीवन और श्रवण के परिजनों को 50-50 लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि इस तरह के हादसे रोकने के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम व सीओ की संयुक्त टीम बनाकर जांच कराई जाए। ऐसे कारोबारियों से बैठक करके उनके स्टॉक का सत्यापन किया जाए। इस मौके पर जिला महासचिव बख्तियार खान, वरिष्ठ नेता राघवेंद्र सिंह अनूप, लवलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें