फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पहले लीग मैच में बीकापुर की टीम रही विजयी

Mon, 05 Jan 2026 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर/खजुरहट। क्षेत्र के कोछा बाजार में स्थित खेल ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को तीन लीग मैच खेले गए। पहला मैच बीकापुर और लवलेश इलेवन हैरिंग्टनगंज क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इसमें बीकापुर की टीम विजयी रही। बीकापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में गौरव तिवारी के सर्वाधिक 88 रनों की बदौलत 117 रन बनाए। जवाब में लवलेश इलेवन की टीम 77 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मैच गयासुद्दीनपुर और भदरसा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। गयासुद्दीनपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदरसा की टीम ने पांच ओवर में ही मैच जीत लिया।
विज्ञापन

तीसरा मैच बालाजी कनावा और श्रीप्रकाश इलेवन हैरिंग्टनगंज के बीच खेला गया। कनावा की टीम ने पहले खेलते हुए आठ ओवर में 67 रन बनाए। श्रीप्रकाश इलेवन की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया। अंपायरिंग पवन राय और शोएब ने की। उत्तम सिंह और मोहित पांडेय ने रोचक कॉमेंट्री करके दर्शकों को बांधे रखा। आयोजक चंदन दुबे और अध्यक्ष राहुल अग्रहरि ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 14 जनवरी को फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। इस मौके पर उद्यमी दिनेश सिंह, विवेक मोदनवाल, अजीत यादव, सत्यम जयसवाल, तौकीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें