फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीएम से मिले बीकापुर विधायक, ओवरब्रिज निर्माण की रखी मांग

Fri, 18 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सीएम योगी को स्मृति चिह्न भेंट करते विधायक।
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की और 17 करोड़ रुपये के पंपिंग स्टेशन के लिए आभार जताया। विधायक ने 20 सड़कों और एक ओवरब्रिज के निर्माण की भी मांग रखी।
विज्ञापन

रामनगर धौरहरा में बन रहे पंपिंग स्टेशन/डी-वाटरिंग पंप के बारे में उन्होंने बताया कि यह पंपिंग स्टेशन किसानों की हजारों बीघा जमीन को जलभराव से बचाने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब और असहाय परिवारों के इलाज के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने पर भी आभार जताया।
उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कराने और अनावश्यक रोस्टिंग से उत्पन्न समस्याओं का मुद्दा भी रखा। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 20 सड़कों और ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की। बताया कि बीबियापुर संपर्क मार्ग, ढेमवा घाट से एनएच-27 होते हुए नौवां कुआं मार्ग और रूसिया माफी-भदरसा के मध्य तमसा नदी पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें