फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के लिए किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दिग्गज संत स्वामी रामहर्षण दास की ओर से प्रवर्तित श्रीराम मंत्र अनुष्ठान के रजत जयंती वर्ष में पांच अक्तूबर से प्रस्तावित श्रीराम मंत्र जप अनुष्ठान, 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के लिए बृहस्पतिवार को रामघाट स्थित हनुमानगढ़ी के अहाता में भूमि पूजन व ध्वज स्थापन किया गया। इस अवसर पर अनुष्ठान के संयोजक रामहर्षण दास के उत्तराधिकारी जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य सहित मणिरामदास जी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, महंत जन्मेजय शरण, महंत अवधेश दास, निर्वाणी अनी के श्रीमहंत मुरली दास, संकटमोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत जनार्दन दास व महंत गिरीश दास मौजूद रहे। स्वामी वल्लभाचार्य ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से यह अनुष्ठान कीर्तिमान गढ़ेगा। अनुष्ठान में पांच सौ रामार्चा पूजन अनुष्ठान, स्वामी राजेंद्रदेवा चार्य जैसे शीर्ष कथा व्यास की ओर से भक्तमाल कथा व भागवत कथा का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें