फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल हुए 960 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी की भर्ती रैली के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में प्रतापगढ़ जिले के 1124 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें से 960 यानी 85.40 फीसदी अभ्यर्थी रैली में शामिल हुए। इस दौरान अभ्यर्थियों को शारीरिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, जिग-जैग संतुलन, डिच जंप और चिन-अप्स शामिल रहा। इसके बाद शारीरिक माप और दस्तावेज सत्यापन किया गया। शुक्रवार को अयोध्या और सिद्धार्थनगर के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी की रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी के तहत 13 जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 18 अगस्त तक किया जा रहा है। 13 जिलों के लगभग 11,972 अभ्यर्थियों को सीईई के परिणाम के आधार पर इस रैली के लिए चुना गया है। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें