फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हर वर्ष तीन शहीदों की जयंती मनाएगी भक्त प्रहलाद सेवा समिति व यूथ विंग

Fri, 16 Jan 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भक्त प्रहलाद सेवा समिति व यूथ विंग हर वर्ष तीन शहीदों की जयंती मनाएगी। यह फैसला रामनगर कालोनी में समिति के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर हुई बैठक में लिया गया। समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर ने कहा कि 23 मार्च को अमर शहीद हेमू कालाणी, 13 अप्रैल को अमर शहीद संत कवरराम साहिब और 25 अगस्त को सिंधुपति राजा दाहरसेन की जयंती मनाई जाएगी। जयंती के मौके पर सेमिनार, प्रतियोगिताएं आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। सिंधी समाज के सभी चार पहिया वाहन में गोल्ड कलर से बना प्रभु झूलेलाल का चरित्र लगाया जाएगा। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य व गरीब कन्याओं के विवाह और अन्य सहायता कार्यों के लिए जय झूलेलाल सेवा कोष का गठन किया गया। बैठक का संचालन समिति के महासचिव ओमप्रकाश ओमी ने किया। इस मौके पर कुछ खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर अमर शहीद संत कंवरराम साहिब धर्मशाला के नवनियुक्त मुखिया विजय लखमानी व उप मुखिया दिलीप लखमानी का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। बैठक में यूथ विंग के उपाध्यक्ष भास्कर शेवानी, नितिन तोलानी, गौरव पंजवानी, संतोष रायचंदानी, रोहित माखेजा, रितेश लखमानी, अमृत चंदानी,नवीन मध्यान,जतिन नेभानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें