फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिजली कर्मी से मारपीट, तोड़फोड़ कर अभिलेख फाड़े

Fri, 22 Aug 2025 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। दो लोगों ने बिजली उपकेंद्र में घुसकर बिजली कर्मी से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए अभिलेख भी फाड़ दिए। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


इनायतनगर के पलिया जगमोहन गांव निवासी रवि मिश्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मिल्कीपुर ग्रामीण बिजली उपकेंद्र पर एसएसओ के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को देर शाम ड्यूटी पर थे। इस बीच उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर फोन आया और पूछा गया कि परसपुर फीडर की लाइट कब आएगी। उस समय फीडर में फाॅल्ट था। इस बारे में जानकारी दी गई तो फोन पर ही गालियां व जान से मारने की धमकी दी गई।

कुछ समय बाद हरिदीन का पुरवा गांव के नरेंद्र यादव व मुलायम यादव चार-पांच अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल से उपकेंद्र पर पहुंच गए। इसके बाद उन्हें अकेला पाकर गालियां देते हुए मारा-पीटा। उपकेंद्र में रखे लगभग 15 सरकारी रजिस्टर, लाॅग शीट और बिजली आपूर्ति की विवरण दर्ज किए जाने वाला रजिस्टर फाड़ दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं फीडर में इनकमिंग नंबर दो के मीटर और उससे संचालित तीन फीडरों में तोड़फोड़ की। इससे मीटर क्षतिग्रस्त हो गया। कुर्सी और मेज भी तोड़ दी। थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें