फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: घूस लेने के आरोपी कानूनगो की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 13 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खेत की पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये घूस लेने के मामले में आरोपी कानूनगो संतराम को अदालत से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक अदालत रजत वर्मा ने शुक्रवार को आरोपी कानूनगो संतराम की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। अयोध्या प्रसाद को अपने खेत की पैमाइश करानी थी।
विज्ञापन

कानूनगो संतराम ने इसके लिए दस हजार रुपये की मांग की। शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण टीम ने तीन नवंबर 2026 को कानूनगो को दस हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के समय उनके पास से 14,240 रुपये और एक मोबाइल बरामद हुआ। कानूनगो के खिलाफ पद के दुरुपयोग और घूस लेने का मामला दर्ज हुआ था। न्यायाधीश ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें