फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर

Fri, 13 Nov 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विकास भवन में शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विधायक और समिति के अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने की। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने अधिकारियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इन समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया।

समीक्षा में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की प्रगति जांची गई। पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि एवं उद्योग जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों का विवरण उपलब्ध कराने को भी कहा। बैठक में विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, विधायक मिल्कीपुर चंद्रभानु पासवान, सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय के प्रतिनिधि प्रो़ केएम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें