फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गैंगरेप के आरोपी दो सगे भाइयों की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 19 Apr 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। झांसा देकर दुकान पर बुलाने के बाद अपहरण कर कैद में रखते हुए गैंगरेप करने के आरोपी दो सगे भाई धर्मेंद्र व विजय उर्फ धर्मराज को जमानत देने से जिला जज ने इन्कार कर दिया। प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र की 10 अप्रैल 23 की है।
विज्ञापन

आरोपी सोनू ने मया बाजार स्थित अपनी दुकान पर झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी को बुलाया और अपहरण कर लिया। थाना महाराजगंज में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान थाना इनायत नगर के मजनाई गांव निवासी सर्व दीन के दो पुत्रों धर्मेंद्र व विजय उर्फ धर्मराज के नाम प्रकाश में आए। अभियुक्तों के विरुद्ध किशोरी को बंधक रखकर गैंगरेप करने के मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। जिला सत्र न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव ने मामला गंभीर प्रकृति का पाते हुए अभियुक्त धर्मेंद्र व विजय उर्फ धर्मराज की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें