अयोध्या। कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था हाशिए पर नजर आती है। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगी बैगेज स्कैनर मशीन पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है, जिससे यात्रियों के सामान की जांच नहीं हो पा रही है।
कैंट रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। होली के दौरान यह संख्या और अधिक बढ़ गई थी। स्टेशन पर दो प्रवेश द्वार हैं, लेकिन सबसे अधिक भीड़ मुख्य द्वार से ही गुजरती है। ऐसे में मुख्य द्वार पर बैगेज स्कैनर मशीन का बंद होना यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। वर्तमान स्थिति यह है कि यात्री बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक जांच के सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंच रहे हैं। इस दौरान असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम भी दे सकते हैं।
कैंट आरपीएफ प्रभारी हरीश कुमार साहू ने बताया कि कई दिनों से मशीन बंद है। संबंधित विभाग को ठीक कराने के लिए पत्र लिखा गया है।