फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाबा रविशंकर ने हरविंदर को दी पटखनी

Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। यम द्वितीया पर आगागंज टिकरी स्थित राजू इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को स्व. बाबू अभिमन्यु सिंह स्मारक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता और मेले का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने किया। पहले दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय पहलवान बाबा रविशंकर दास और पंजाब के हरविंदर सिंह तोमर के बीच 70 हजार रुपये की कुश्ती का रहा। इसमें बाबा रविशंकर दास ने हरविंदर को हरा दिया।
जामा मस्जिद, नई दिल्ली के काला कोबरा बाबर पठान ने राजस्थान के टाइगर राणा को हराया। नेपाल के पंडित थापा ने देवा बनारस, ग्वालियर के छोटू पहलवान ने उत्तराखंड के राजा कुरैशी और हरिद्वार के प्रदीप शास्त्री ने गंगानगर के तूफान पहलवान को पटखनी दी। हरिद्वार के मनसब ने सोनू हरियाणा को हराया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कादिर गनी और ग्वालियर के शमशेर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। कलियर शरीफ के फकीर बाबा ने कुरुक्षेत्र के बट्टू को चित किया। पटना के मुन्ना टाइगर और अजमेर के अजमेरी पहलवान के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें