चरक जयंती पर साकेतपुरी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यअतिथि व अन्य।
अयोध्या। विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से श्रावण शुक्ल पंचमी पर साकेतपुरी स्थित अस्पताल में चरक जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने भगवान धन्वंतरि एवं आचार्य चरक के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि कमलेश श्रीवास्तव ने आयुर्वेद चिकित्सकों से मरीजों के साथ बेहतर संवाद पर विशेष ध्यान देने और लोककल्याण के लिए नए चिकित्सीय विषयों पर निरंतर शोध करने का आह्वान किया।