फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या के कृष्णा यादव ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Sat, 30 May 2026 09:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कृष्णा यादव के साथ मौजूद डाभासेमर स्टेडियम‌ के कोच बसंत यादव।
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित तरणताल में आयोजित 67वीं यूपी सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में अयोध्या के तैराक कृष्णा यादव ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। गुप्तारघाट निवासी कृष्णा यादव ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 58 सेकंड का समय निकालकर वर्ष 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

इससे पहले यह रिकॉर्ड गोरखपुर के तैराक अवनीश सिंह के नाम दर्ज था, जिन्होंने वर्ष 2016 में यह रेस एक मिनट 19 सेकंड में पूरी की थी। कृष्णा यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से अयोध्या के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से 30 और 31 मई को किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर के प्रतिभाशाली तैराक हिस्सा ले रहे हैं।
डाभासेमर स्टेडियम तरणताल के कोच बसंत यादव ने बताया कि कृष्णा यादव लगातार कठिन अभ्यास और अनुशासन के साथ तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृष्णा की मेहनत का परिणाम आज पूरे प्रदेश ने देखा है। प्रतियोगिता में रविवार को भी कई अहम स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें