फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वॉलीबॉल में अयोध्या ने जीता खिताब, सुल्तानपुर उपविजेता

Fri, 12 Dec 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
28-बेनीगंज आईटीआई के खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए प्रयास करतीं ​खिलाड़ी।-संव
विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर और बाराबंकी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 218 महिला और 303 पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य स्पर्धाओं में वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में अयोध्या ने खिताब जीता, जबकि सुल्तानपुर उपविजेता रहा। कबड्डी पुरुष वर्ग में अमेठी विजेता और अयोध्या उपविजेता रहा। खो-खो महिला प्रतियोगिता में अयोध्या प्रथम तथा बाराबंकी द्वितीय रही। बैडमिंटन में अमेठी ने पुरुष सिंगल और डबल दोनों श्रेणियों में जीत दर्ज की, जबकि महिला डबल में सुल्तानपुर विजेता रहा। महिला सिंगल स्पर्धा में अयोध्या ने प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान हासिल किए। एथलेटिक्स में 100 मीटर पुरुष वर्ग में रुदौली (अयोध्या) प्रथम, सुल्तानपुर दूसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर महिला वर्ग में अंबेडकरगनर प्रथम, अमेठी द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट में अमेठी प्रथम, अयोध्या द्वितीय, बाराबंकी तृतीय रहे, जबकि शॉटपुट महिला में अंबेडकरगनर ने बाजी मारी। लंबी कूद में पुरुष वर्ग में अयोध्या प्रथम, अमेठी द्वितीय और तृतीय रही, वहीं महिला वर्ग में अयोध्या ने प्रथम व द्वितीय दोनों स्थान हासिल किए। 400 मीटर पुरुष वर्ग में सिरौली (बाराबंकी) प्रथम और महिला वर्ग में अंबेडकरगनर प्रथम रहा। 4×100 मीटर रिले पुरुष वर्ग में अयोध्या विजेता और महिला वर्ग में नवाबगंज (बाराबंकी) प्रथम रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन पार्षद सौरभ सिंह ने किया। समापन समारोह में नोडल प्रधानाचार्य अरुण कुमार, धनंजय त्रिपाठी, विवेक कुमार उपाध्याय, गौरव सिंह, सत्यवीर सिंह, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

28-बेनीगंज आईटीआई के खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए प्रयास करतीं खिलाड़ी।-संव

28-बेनीगंज आईटीआई के खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए प्रयास करतीं खिलाड़ी।-संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें