फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बालक में अयोध्या और बालिका वर्ग में अमेठी ने मारी बाजी

Tue, 30 Sep 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
07-मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। मंडलीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मकबरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान में हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-17 व 19 बालक वर्ग में अयोध्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 व 19 बालिका वर्ग में अमेठी ने दोनों वर्ग पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय क्रीड़ा समिति अंबेडकरनगर के जिला सचिव अजीत कुमार सिंह व बाराबंकी की जिला सचिव चंदन अस्थाना ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग में पहला मैच बाराबंकी व सुल्तानपुर के मध्य हुआ। इसमें सुल्तानपुर 16-11 से विजयी रहा। दूसरा मैच अंबेडकरनगर व अयोध्या के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या 28-4 से विजयी रहा। तीसरा मैच अमेठी व सुल्तानपुर के मध्य हुआ। इसमें अमेठी 15-13 से विजयी रहा। फाइनल मुकाबला अयोध्या व अमेठी के मध्य हुआ। इसमें अमेठी 15-14 से विजयी रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में पहला मैच बाराबंकी व सुल्तानपुर के मध्य हुआ। इसमें बाराबंकी 22-20 से विजयी रहा। दूसरा मैच अमेठी व बाराबंकी के मध्य हुआ। इसमें अमेठी 27-26 से विजयी रहा।
तीसरा मैच अंबेडकरनगर व अयोध्या के मध्य हुआ। इसमें अंबेडरनगर 20-15 से विजयी रहा। फाइनल मुकाबला अमेठी व अंबेडकरनगर के बीच हुआ। इसमें अमेठी 20-19 से विजयी रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में पहला मुकाबला अमेठी व बाराबंकी के मध्य हुआ। इसमें बाराबंकी विजयी रहा। दूसरा मैच सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर के बीच हुआ। इसमें सुल्तानपुर विजयी रहा। तीसरा मैच सुल्तानपुर व अयोध्या के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या विजयी रहा। फाइनल मुकाबला अयोध्या व बाराबंकी के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या विजयी रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में पहला मैच अमेठी व बाराबंकी के मध्य हुआ। इसमें बाराबंकी विजयी रहा। दूसरा मैच अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर के मध्य हुआ। इसमें सुल्तानपुर विजयी रहा। तीसरा मैच सुल्तानपुर व अयोध्या के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या विजयी रहा। फाइनल मुकाबला अयोध्या व बाराबंकी के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या विजयी रहा। इस दौरान अभिषेक सिंह, धमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

07-मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें