फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राम मंदिर के ध्वजारोहण में नहीं शामिल होंगे दोनों डिप्टी सीएम, लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के चलते दौरा रद्द

Tue, 23 Jun 2026 02:07 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के चलते दोनों डिप्टी सीएम का अयोध्या दौरा रद्द कर दिया गया है। हालांकि, शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण समय पर होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कोचिंग में हुई अग्निकांड की घटना की वजह से दोनों डिप्टी सीएम के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होगा।
विज्ञापन


कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में हुई जनहानि के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर 23 जून के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। दोनों उप-मुख्यमंत्रियों के प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए हैं।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस दुखद घटना के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में आयोजित होने वाला ध्वजारोहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा। भाजपा पदाधिकारियों ने हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें