फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सरयू नदी में नहाने के दौरान गुप्तार घाट पर डूबे दो युवा, एक को बचाया गया; दूसरे की मौत

Sun, 11 Oct 2026 09:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Two youths drowned in ayodhya:जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गद्दोपुर के अहिरन पुरवा के रहने वाले थे। वे सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान गुप्तार घाट पहुंचने पर दोनों सरयू नदी में स्नान करने लगे। 
 
विज्ञापन
अयोध्या की सरयू नदी में डूबे युवा। डेमो पिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तार घाट पर शनिवार सुबह सरयू नदी में स्नान करने के दौरान दो युवक डूबने लगे। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से एक युवक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की डूबने से मौत हो गई। उसका शव मौके से बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गद्दोपुर के अहिरन पुरवा के रहने वाले थे। वे सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान गुप्तार घाट पहुंचने पर दोनों सरयू नदी में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें