फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: "राम मंदिर बनवाने के लिए मोदी का आभारी रहेगा देश, थके हुए नेता बाबर के नाम पर राजनीति कर रहे"

Tue, 10 Feb 2026 09:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि कुछ थके हुए नेता बाबर का नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं। जो कि स्वीकार्य नहीं है। अब बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनेगी।
विज्ञापन
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की 550 वर्षों के अपार संघर्ष के उपरांत अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। कहा की प्रभु राम भारतीय संस्कृति और सभ्यता के मानक पुरुष हैं।
विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है। आज उत्तर प्रदेश और सम्पूर्ण देश में विकास की गंगोत्री प्रवाहित हो रही है। देश सदैव प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद अब हमारे देश में कभी नहीं बनेगी। कुछ थके हुए नेता अपनी राजनीति को चमकाने के लिए बाबर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। जो कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन


सनातन धर्म सबका मूल है और जो लोग इसका विरोध करेंगे उनका जनता सफाया करती रहेगी। देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्ग के लोग श्रमदान करें। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। देश में रामराज्य की स्थापना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें