फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर में कल मनेगी राम परिवार की वर्षगांठ, विशेष हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का होगा आयोजन

Mon, 25 May 2026 07:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

महंत शशिकांत दास ने बताया कि इस अवसर पर मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती उतारी जाएगी। शाम को पांच से सात बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। साथ ही मां सरयू की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार की प्रथम वर्षगांठ मंगलवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर राम मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।

विज्ञापन


मंदिर ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम को सादे लेकिन आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया जाएगा। राम मंदिर की यज्ञशाला में विशेष वैदिक अनुष्ठान होंगे, वहीं राम परिवार का आकर्षक श्रृंगार कर नवीन वस्त्र अर्पित किए जाएंगे। भगवान को 56 भोग भी लगाया जाएगा तथा वाल्मीकि रामायण का पारायण किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष पांच जून को गंगा दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना की थी। इसी दिन शेषावतार मंदिर और परकोटा में निर्मित छह उप मंदिरों की स्थापना भी संपन्न हुई थी।

ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विमान में आई तकनीकी खराबी, निकला धुआं; कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नौतपा की तपिश के बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 8 से 10 डिग्री गिरेगा पारा; इस दिन होगी बारिश
विज्ञापन


हिंदी पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह प्रथम वर्षगांठ 26 मई को मनाई जा रही है। मंदिर परिसर को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली हैं।

सजेगी मां सरयू की झांकी, 5051 बत्ती की होगी महाआरती
गंगा दशहरा के अवसर पर सरयू अवध बालक समाज, आंजनेय सेवा संस्थान, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के संयुक्त संयोजन में गंगा दशहरा उत्सव का आयोजन होगा। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि इस अवसर पर मां सरयू की 5051 बत्ती की महाआरती उतारी जाएगी। शाम को पांच से सात बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। साथ ही मां सरयू की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें