फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राज्य स्तरीय बालिका हॉकी में अयोध्या की टीमों का शानदार प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
10-ट्राफी व मेडल के साथ उत्साह की मुद्रा में मौजूद अयोध्या मंडल टीम की ​खिलाड़ी।-स्वयं
विज्ञापन
अयोध्या। रामपुर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका हॉकी प्रतियोगिता में अयोध्या की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में अयोध्या ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को एक-शून्य से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में विभा कटियार, नैंसी सिंह, रूबी यादव और गोलकीपर फरीदा खातून ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में भी अयोध्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने वाराणसी को पेनाल्टी शूटआउट में एक-शून्य से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम की ओर से सुरभि चौहान, आस्था चौहान, वर्षा और मधुलिका का खेल उत्कृष्ट रहा।
प्रतियोगिता में अयोध्या की अंडर-17 टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-19 टीम तीसरे स्थान पर रही। दोनों टीमों के प्रदर्शन पर खिलाड़ियों और खेल विभाग में खुशी है। टीम की मैनेजर अंजू रावत और कोच प्रमेंद्र सिंह रहे। अंडर-14 वर्ग के चयनकर्ता योगेश्वर सिंह ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें