खिलाड़ियों को सम्मानित करते शिक्षक।
अयोध्या। प्रदेशीय विद्यालयीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में अयोध्या की अंडर-17 बालक टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में अयोध्या की टीम ने प्रयागराज को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अयोध्या की टीम ने पहले मुकाबले में अलीगढ़ को 15-03 और 15-09 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में मेरठ की टीम ने अयोध्या को 15-10 और 15-19 अंकों से हराया। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में अयोध्या ने शानदार वापसी की। टीम ने प्रयागराज को 10-15, 15-09 और 15-10 अंकों से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
तीसरा स्थान हासिल करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी, मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह और जनपदीय क्रीड़ा सचिव अभिषेक सिंह ने भी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षक विजेंद्र सिंह, ललित रंजन, आरतीत सिंह, अंकुर तिवारी और देव पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।