फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए अयोध्या टीम घोषित

Mon, 27 Apr 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बस्ती के अमर शहीद स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांस से सात मई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए अयोध्या जनपद की बालक एवं बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से चयन प्रक्रिया पूरी कर खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया, जिसमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम में स्थान मिला है।
विज्ञापन

बालक वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में कलश वर्मा, मुदित यादव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अचिंत्य सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, श्रीआंश जायसवाल, कुणाल, मयंक कुमार शर्मा, अभिज्ञान तिवारी, अर्णव सिंह, अविकार्श यादव और वैभव मिश्रा शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग में कीर्तिका श्रीवास्तव, अंशिका यादव, रेशम पासवान, अंशिका, दिव्या, लक्ष्मी, गीतांजलि यादव, प्राची सिंह, गुंजन, आशिका रानी और अनामिका गुप्ता को टीम में जगह दी गई है। जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष् धमेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू व संयुक्त सचिव अनुज कुमार के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और कौशल का विशेष ध्यान रखा गया। चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें