फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बस में पीछे से टकराई, दो युवकों की मौत

Sun, 05 Jul 2026 06:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के रुदौली में हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार बाइक बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
बस से टकराई बाइक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर भेलसर के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक कानपुर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई थी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

राहगीरों के अनुसार, कानपुर डिपो की बस अयोध्या से लखनऊ जा रही थी। भेलसर के पास यात्रियों को उतारने के लिए बस चालक ने रफ्तार धीमी कर ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति की बाइक अनियंत्रित होकर बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने बताया कि मृतकों में शुभम गुप्ता (23) पुत्र कन्हैया लाल निवासी हरदोई और प्रियांशु (22) पुत्र कामता कश्यप निवासी गाजीपुर, लखनऊ शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, दुर्घटना होते ही हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें