फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की रामलीला: मिस यूनिवर्स माता सीता और रवि किशन निभाएंगे प्रभु राम का किरदार, 10 अक्तूबर से शुरुआत

Sat, 26 Sep 2026 07:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या की रामलीला की बीते वर्ष की तरह इस बार भी 80 से अधिक सैटेलाइट चैनलों पर 40 भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। यह रामलीला का नवां संस्करण है। 
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वप्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला में इस वर्ष मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। यह भव्य आयोजन 10 से 20 अक्तूबर तक दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के मावलंकर हॉल में होगा। इस दौरान भव्य सेट, अत्याधुनिक तकनीक और विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से त्रेतायुग को जीवंत किया जाएगा। रामलीला के लिए 120 फीट लंबी एलईडी टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन


रामलीला के संस्थापक व अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि पिछले सात वर्षों से लगातार अयोध्या की पावन धरती पर इस रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में पानी बरसा तो बरसता ही रहा, स्कूल-कॉलेज बंद; सड़कें लबालब, पेड़ गिरे; कमर तक भरा पानी

ये भी पढ़ें - राम दान की लूट: 85 बार चोरी करते दिखा अविनाश, चैट में कैश के बंडलों का जिक्र; 700 खातों में चंपत के नाम एक भी नहीं

विज्ञापन

80 से अधिक सैटेलाइट चैनलों पर 40 भाषाओं में होगा प्रसारण

मिस यूनिवर्स इंडिया केजिया लिज मेजो - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष इस रामलीला को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से लगभग 62 करोड़ दर्शकों ने देखा था। इस वर्ष भी 80 से अधिक सैटेलाइट चैनलों पर 40 भाषाओं में इसका प्रसारण होगा, जिससे 60 से अधिक देशों तक रामभक्ति का संदेश पहुंचेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अयोध्या में रामलीला का नवां संस्करण 15 जनवरी से 25 जनवरी 2027 तक होगा। इस भव्य आयोजन के महासचिव शुभम मलिक और उपाध्यक्ष जतिन मलिक हैं।
विज्ञापन

अन्य दिग्गज कलाकार भी होंगे शामिल

प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे सांसद व अभिनेता रवि किशन। - फोटो : एक्स
संस्थापक एवं अध्यक्ष सुभाष मलिक के अनुसार, इस वर्ष की रामलीला में कई दिग्गज कलाकार विभिन्न पात्रों को जीवंत करेंगे। सांसद रवि किशन प्रभु श्रीराम की भूमिका में होंगे, जबकि रजा मुराद रावण, बिंदु दारा सिंह कुंभकर्ण, अवतार गिल मेघनाद और पुनीत इस्सर परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। सांसद एवं भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी और अरुण बख्शी सहित कई जाने-माने कलाकार विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें