अयोध्या। जनशिकायतों के निस्तारण में अयोध्या ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया है। अगस्त माह की आईजीआरएस रैंकिंग में जिले को प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान मिला है। रैंकिंग में सुधार से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को तय समयसीमा में गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखने और फरियादियों की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।