फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फर्जी बीएएमएस डिग्री की जांच में पुलिस की दबिश

Tue, 01 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फर्जी बीएएमएस डिग्री के सहारे आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में पंजीकरण कराने के आरोप में घिरे सुनील कुमार की तलाश में कुमारगंज पुलिस ने मेवापुर गांव में दबिश दी। पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वहां न सुनील मिला और न ही परिवार का कोई सदस्य। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि सुनील लखनऊ में रह रहा है, जबकि उसकी पत्नी कुमारगंज में रहती है।
विज्ञापन

मेवापुर निवासी सुनील कुमार पर हरियाणा के एक कॉलेज की कथित फर्जी बीएएमएस डिग्री के आधार पर आयुर्वेदिक चिकित्सा में पंजीकरण कराने का प्रयास करने का आरोप है। मामले में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमएस विष्णु ने 13 अगस्त को कुमारगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी।
जांच के दौरान सुनील की ओर से पंजीकरण के लिए लगाए गए शैक्षिक दस्तावेज आयुर्वेद तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड को संदिग्ध मिले। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बोर्ड ने पंजीकरण निरस्त कर दिया। इसके बाद मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें