फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामलला के दिव्य वस्त्रों में दिखेगी भारत की विविध शिल्प परंपरा, मौसम के अनुकूल तैयार हो रहे वस्त्र

Sun, 03 May 2026 08:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी अयोध्या में विराजमान रामलला का शृंगार केवल आस्था का विषय नहीं है। यह भारत की समृद्ध वस्त्र परंपरा का जीवंत प्रदर्शन भी बन गया है।
विज्ञापन
रामलला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में विराजमान रामलला का शृंगार केवल आस्था का विषय नहीं है। यह भारत की समृद्ध वस्त्र परंपरा का जीवंत प्रदर्शन भी बन गया है। इन दिनों अधिक गर्मी के कारण रामलला के लिए मौसम के अनुकूल विशेष वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। इन वस्त्रों से उन्हें गर्मी का तनिक भी एहसास नहीं होगा।

विज्ञापन


गर्मी के इस मौसम में रामलला को शुद्ध कॉटन के हल्के और आरामदायक वस्त्र पहनाए जा रहे हैं, जबकि जून माह में उन्हें बेहद मुलायम मलमल के परिधान धारण कराए जाएंगे। रामलला के दिव्य वस्त्रों को डिजाइन करने का दायित्व संभाल रहे प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बताते हैं कि रामलला के परिधान देश के अलग-अलग हिस्सों के उत्कृष्ट टेक्सटाइल से बनाए जाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों मुर्शिदाबाद, कोयंबटूर, राजस्थान, गुजरात और विदर्भ से विशेष कपड़ा रामलला के लिए आया है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: यूपी ने बनाया 9 साल में 9 लाख से अधिक नौकरी देने का रिकॉर्ड, प्रदेश में अब नहीं चलती रिश्वत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश का दोनों डिप्टी सीएम पर बड़ा हमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा पलटवार; कहा- 2027 में सैफई प्रस्थान तय
विज्ञापन


रामलला के हर परिधान में भारत की विविध शिल्प परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। कहीं जामदानी की महीन बुनाई, तो कहीं राजस्थानी रंगाई, गुजरात की पारंपरिक बंधनी, कच्छ और सौराष्ट्र की कढ़ाई तो लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी हर कला का स्पर्श इन वस्त्रों को दिव्यता और आकर्षण प्रदान करता है। उनकी देखरेख में दिल्ली में करीब दो दर्जन कारीगरों की टीम इन परिधानों को तैयार करती है, जहां हर धागे में श्रद्धा और परंपरा को पिरोया जाता है। इससे हर पोशाक एक अद्वितीय कलाकृति बन जाती है।

विमान से अयोध्या पहुंचते हैं रामलला के वस्त्र
- डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बताते हैं कि तैयार वस्त्रों को विमान के माध्यम से अयोध्या भेजा जाता है और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया जाता है। महीने में दो बार कपड़े भेजे जाते हैं। इनमें एक बार में सात दिनों के लिए अलग-अलग रंग और डिजाइन के वस्त्र शामिल होते हैं। रामलला को दिन के अनुसार विविध परिधान धारण कराए जाते हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनते हैं। उन्होंने बताया कि रामनवमी, सावन मेला, दीवाली या अन्य प्रमुख विशेष अवसरों पर रामलला के वस्त्रों की डिजाइन और अलंकरण बदला जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें