फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya : हनुमंतलला के प्रथम दर्शन की परंपरा निभाने उमड़ेगी आस्था, लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Sun, 03 May 2026 07:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

बड़े मंगल पर रामनगरी के विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी आयोजित होंगे, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। रामनगरी में भीड़ नियंत्रण के लिए यातायात डायवर्जन का भी प्लान प्रशासन तैयार कर रहा है। बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मान्यता है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु पहले हनुमंतलला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, इसके बाद ही भगवान श्रीराम का दर्शन पूर्ण माना जाता है। यही वजह है कि बड़े मंगल के अवसर पर हनुमानगढ़ी सहित सभी प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ता है।

विज्ञापन


पहले बड़े मंगल पर इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन और मंदिर समितियां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। रामनगरी की सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी सहित शहर के अन्य हनुमान मंदिरों नाका हनुमानगढ़ी, वीर भगवान मंदिर, हनुमान किला, रिकाबगंज हनुमान गढ़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अखंड रामनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। रामनगरी के विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी आयोजित होंगे, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। रामनगरी में भीड़ नियंत्रण के लिए यातायात डायवर्जन का भी प्लान प्रशासन तैयार कर रहा है। बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, चिकित्सा और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  ''यूपी में अब नहीं देनी पड़ती रिश्वत'', ईवीएम पर फिर उठे सवाल, एक साथ दफनाए गए चार मासूमों के शव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले: जब बिजली के स्मार्ट मीटर में हो सकती है गड़बड़ी तो ईवीएम में क्यों नहीं, चुनाव आयोग इसे देखे


नागा साधुओं की टीम भी संभालेंगी भीड़ नियंत्रण का जिम्मा
संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास बताते हैं कि बड़े मंगल का विशेष धार्मिक महत्व है और इस दिन की गई पूजा-अर्चना से संकटों का नाश होता है तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हनुमानगढ़ी में विराजमान हनुमंतलला का हर बड़े मंगल पर दिव्य शृंगार होगा। सोने-चांदी के आभूषणों से सज्जित किया जाएगा। 56 भोग अर्पित होगा। मालपुआ का विशेष प्रसाद चढ़ाया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के पुलिस प्रशासन के साथ हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं की टीम भी लगाई जाएगी। अयोध्या में बड़े मंगल का यह पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सेवा, समर्पण और भक्ति की भावना का भी अद्भुत उदाहरण बनकर हर वर्ष नई ऊर्जा का संचार करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें