फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर के अर्चकों का नया ड्रेस कोड लागू, अब हर वक्त पीतांबरी में आएंगे नजर आएंगे सभी 35 अर्चक

Sun, 16 Aug 2026 07:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के राम के सभी 35 अर्चक अब पीतांबरी ड्रेस में ही नजर आएंगे। इसका उद्देश्य पूजन व्यवस्था में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखना है।
विज्ञापन
ड्रेस कोड में नजर आए अर्चक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राममंदिर की पूजन व्यवस्था में स्वतंत्रता दिवस से बदलाव लागू हो गया है। रामलला की सेवा में लगे सभी 35 अर्चकों के लिए एक समान पीत वस्त्रों का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य पूजन व्यवस्था में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखना है।

विज्ञापन


धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने बताया कि अर्चकों के वस्त्रों की सामग्री और स्वरूप मौसम के अनुसार बदलेगा। हालांकि, वस्त्रों का रंग पूरे वर्ष पीला ही रहेगा। गर्मी में अर्चक बिना सिली रेशमी धोती और उत्तरीय वस्त्र धारण करेंगे। सर्दी और शरद ऋतु में ऊनी वस्त्रों की व्यवस्था की जाएगी। यह बदलाव धार्मिक परंपरा, अनुशासन और एकरूपता को बढ़ावा देगा।

ये भी पढ़ें - क्रिकेटर सहवाग ने किए रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन, बोले- पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही नई अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के कई जिलों में रात भर हुई बारिश; इन 28 शहरों के लिए आज भारी बरसात का अलर्ट; गिरा पारा


चढ़ावा चोरी की घटना के बाद से मंदिर की व्यवस्थाओं में लगातार कई सुधार किए जा रहे हैं। सुरक्षा और पूजन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें