अयोध्या के मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान सड़क हादसे में घायल हो गए। सोमवार को थाना पूराकलंदर क्षेत्र के रानी बाजार स्थित भंभवा चौराहे के पास उनकी एसयूवी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में विधायक के सिर में चोट आई है।
विज्ञापन
घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।