फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्वच्छता रैंकिंग में अयोध्या की लंबी छलांग, 28वें पायदान पर पहुंचा

Thu, 17 Jul 2025 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्वच्छ भारत मिशन 2024- 25 के सर्वे में पूरे देश में 28 वीं रैंक हासिल कर अयोध्या ने स्वच्छता के पैमाने पर पूरे देश में लंबी छलांग लगाई है। वर्ष 2022-23 में अयोध्या रैंकिंग के मामले में 100वें पायदान पर था।
विज्ञापन


अयोध्या नगर निगम ने लगातार चार वर्षो से स्वच्छता के पैमाने पर अपनी रैंकिंग में निरंतर सुधार किया है। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने के चलते आई चुनौती के बावजूद इस बार उसकी रैंकिंग पूरे देश में 28 वीं रही। उसे इस वर्ष मई माह में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण के कुल पूर्णांक 12500 में 9291 अंक मिले, जो 74 फीसदी रहा, जबकि वर्ष 2023 में उसे 73 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे और उसकी रैंकिंग 100वीं थी। वर्ष 2022 में हुए सर्वे में अयोध्या नगर निगम को कुल 53 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे और उसकी रैंकिंग 120 वीं थी। इसके पहले 2021 में नगर निगम 158 वें पायदान पर था।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल ने बताया कि मई माह में हुए सर्वे में 28 इंडिकेटर पर स्वच्छता की हकीकत परखी गई थी। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं उसका निस्तारण, नगर में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़ा और उसका प्रबंधन, व्यावसायिक क्षेत्र की स्वच्छता, फुटपाथ की स्वच्छता, पेयजल की स्वच्छता, शौचालय की स्वच्छता सर्वे में शामिल था। उन्होंने बताया कि सर्वे दल ने नागरिकों से बातचीत कर उनकी राय भी जानी थी।
विज्ञापन




महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं के निरंतर आगमन के बावजूद नगर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान में नगर निगम की टीम ने जो भूमिका निभाई है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उम्मीद है कि अगले सर्वे में हम रैंकिंग श्रेष्ठतम स्थान हासिल करेंगे। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में 28 वां स्थान हासिल होना नगर निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि स्वच्छता मिशन से जुड़े सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उम्मीद है कि निरंतर योजनाबद्ध ढंग से सफाई कर हम उच्च पायदान प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें