सोमवार को हुई करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश ने अयोध्या नगर निगम के दावों की हकीकत उजागर कर दी। जहां एक ओर नगर निगम ने दावा किया था कि सभी नाले-नालियों की सफाई हो चुकी है और जलभराव नहीं होगा, वहीं दूसरी ओर रामनगरी की प्रमुख गलियां, रेलवे स्टेशन और राम जन्मभूमि के पीछे की सड़कें तक पानी में डूब गईं।