फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनवमी पर अयोध्या तैयार, घाटों की धुलाई से लेकर मैट व चेंजिंग रूम तक इंतजाम

Tue, 24 Mar 2026 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनवमी पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुगम आवाजाही पर विशेष फोकस किया गया है। सरयू तट के सभी प्रमुख घाटों की जेटिंग मशीनों से नियमित धुलाई कराई जा रही है, जिससे स्नान के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन

नागेश्वर नाथ मंदिर और हनुमानगढ़ी के आसपास फिसलन रोकने के लिए बालू का डलवाया जा रहा है। वहीं, मंदिरों की सीढ़ियों व प्रमुख मार्गों पर जालीदार प्लास्टिक मैट बिछाई जा रही हैं। मेला क्षेत्र में स्वीपिंग मशीनों के जरिए लगातार सफाई कराई जा रही है।
सरयू स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए घाटों पर 68 अस्थाई और 9 स्थाई निशुल्क चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही सभी घाटों पर बायो टॉयलेट और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए 81 वाटर कूलर और 25 वाटर कियोस्क स्थापित किए गए हैं, जहां चौबीसों घंटे निशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

साथ ही बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, धर्मशालाओं, होमस्टे और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में 24 घंटे सफाई व्यवस्था लागू है। फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रवर्तन दल सक्रिय है। तुलसीदास घाट, सरयू स्नान घाट और प्रमुख अंडरपासों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने के लिए विशेष टीमें भी सक्रिय कर दी गई हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। सफाई, पेयजल और आवाजाही पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें