59- पूर्व सांसद विनय कटियार- सोशल मीडिया
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के आखिरी चरण के बीच एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे पूर्व सांसद विनय कटियार ने धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अयोध्या राम की है... मस्जिद सरयू पार जाकर बनवाएं।
पूर्व सांसद बुधवार को कहा कि हम धन्नीपुर मस्जिद को नहीं जानते हैं। वहां कुछ बनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मस्जिद बनवाने वाले सरयू पार, गोंडा या बस्ती चले जाएं। अयोध्या राम की नगरी है, यहां सिर्फ राम मंदिर रहेगा। विनय कटियार के इस बयान ने एक बार फिर अयोध्या के माहौल को राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील बना दिया है। ध्यान रहे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और धन्नीपुर गांव में मस्जिद के लिए सरकार की ओर से पांच एकड़ जमीन दी गई है।