फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या सिर्फ शहर नहीं, सनातन संस्कृति की आत्मा : जितिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि अयोध्या सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा है। यहां चल रहे कई विकास कार्यों की शुरुआत मेरे उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री रहते हुई थी। आज उन्हें साकार होते देखकर अत्यंत गर्व और संतोष हो रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अयोध्या में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।


इसके बाद जितिन प्रसाद ने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही वे हनुमानगढ़ी भी पहुंचे और हनुमंत लला का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे अयोध्या आकर रामलला और बजरंगबली के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच के चलते अयोध्या का कायाकल्प हुआ है। आज अयोध्या एक विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में उभर रही है। इसे देखने देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश दीक्षित, सुनील तिवारी शास्त्री, डाॅ. अवधेश वर्मा, अंकित पांडेय, नीरज ओझा, सौरभ गुप्त व विनीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें