फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, जमीनी विवाद में कई घायल, गांव में तनाव

Thu, 23 Jul 2026 09:55 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या से परिजनों में मची चीखपुकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के कुआडाड़ गांव में जमीनी विवाद ने बुधवार देर रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे 63 वर्षीय चैतू राम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के कई अन्य सदस्य भी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान चैतू राम अपने बेटों के साथ विवाद शांत कराने पहुंचे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में चैतू राम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बालगोविंद उर्फ बालक राम, राजकुमार, रानी और रविंद्र भी चोटिल हो गए।

घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चिकित्सकों ने चैतू राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के बेटे बालगोविंद उर्फ बालक राम ने थाना हैदरगंज में तहरीर देकर कई लोगों पर हत्या और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस की पीआरवी टीम गांव पहुंची थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर मौके से चली गई। उनका कहना है कि समय रहते सख्ती से कार्रवाई होती तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी। हालांकि पुलिस ने इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें