अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति में अयोध्या के पांच प्रमुख संतों को शामिल किए जाने पर संत समाज में खुशी का माहौल है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामदिनेशाचार्य ने समिति में मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, रामकथा कुंज के महंत रामानंद दास, हनुमंत निवास के महंत आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण तथा रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास के चयन का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जगद्गुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य, महंत जर्नादन दास, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास समेत अन्य धर्माचार्याें ने इसे अयोध्या की आध्यात्मिक गरिमा को और सशक्त करने वाला कदम बताया है। वहीं महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने विश्वास जताया कि समिति के माध्यम से अयोध्या की सनातन धार्मिक परंपराएं और पूजा-विधि देश-विदेश तक प्रभावी ढंग से प्रचारित होंगी।