फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कई नियुक्तियों पर होगा फैसला, दो दिसंबर को होगी बैठक

Sun, 22 Nov 2026 05:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

दो दिसंबर को अयोध्या में होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में ट्रस्ट के नए प्रवक्ता की नियुक्ति को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।
 
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक दो दिसंबर को अयोध्या में होगी। एक सितंबर को ट्रस्ट की नई टीम के गठन के बाद यह पहली बैठक होगी। इसमें ट्रस्ट के कामकाज को नई दिशा देने के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में नए प्रवक्ता की घोषणा के अलावा कुछ अन्य पदों पर नियुक्तियों को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।

विज्ञापन


चढ़ावा चोरी की घटना के बाद एक सितंबर को हुई ट्रस्ट की बैठक में नए पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया था। नई टीम गठित होने के बाद अब सभी 15 सदस्यों की मौजूदगी में आगामी कार्ययोजना और मंदिर की व्यवस्थाओं पर मंथन होगा। बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि 30 नवंबर को ही अयोध्या पहुंच जाएंगे।

बैठक में ट्रस्ट के नए प्रवक्ता की नियुक्ति प्रमुख एजेंडे में शामिल हो सकती है। इसके साथ ही ट्रस्ट के कामकाज को तकनीकी रूप से और व्यवस्थित करने के लिए आईटी सलाहकार की नियुक्ति पर भी चर्चा होने की संभावना है। कुछ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों को लेकर भी निर्णय हो सकता है। बैठक में सितंबर से नवंबर तक की अवधि का आय-व्यय विवरण भी सभी ट्रस्टियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके आधार पर मंदिर की व्यवस्थाओं, संचालन और आगामी कार्यों से जुड़े वित्तीय पहलुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


मंदिर परिसर की नई व्यवस्थाओं की होगी समीक्षा
- राम मंदिर में साधु-संतों के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था का मुद्दा भी बैठक में उठेगा। संतों को दर्शन के दौरान होने वाली असुविधाओं को दूर करने और उनके लिए अलग अथवा सरल दर्शन व्यवस्था विकसित करने के विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा एक सितंबर को हुई बैठक के बाद मंदिर परिसर में लागू की गई नई व्यवस्थाओं की समीक्षा भी होगी। इन व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें